बेटी के आगमन से न्यू पेरेंट्स बिपाशा-करण की खुशियों को लगे चार-चांद, लेटेस्ट फोटो में नन्हें हाथों से मां की उंगली थामे दिखीं 'देवी'

12/2/2022 12:45:19 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर टिनसेल टाउन के न्यू पेरेंट्स हैं। कपल ने शादी के 6 साल बाद अपनी लाइफ में बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्हें देवी रखा है। बिपाशा अपनी लाडली के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं और हर पर उसके पास रहकर उसका खूब ध्यान रख रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी देवी संग एक प्यारी सी झलक शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देवी अपनी मां बिपाशा बसु की उंगलियों को मजबूती से पकड़े दिख रही हैं। देवी नेवी ब्लू कलर के आउटफिट पहने आराम से बिस्तर पर लेटी हुई हैं। हालांकि, तस्वीर में एक्ट्रेस की लाडली का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन यह झलक फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।


इस स्टोरी के अलावा बिपाशा ने इंस्टा पर एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें वह पति संग पोज देती बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पिंक आउटफिट और फूलों के गहनों से सजी बिपाशा परियों की तरह खूबसूरत लग रही हैं और अपनी पति की आंखों में खोई दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-'हमेशा मेरा नंबर 1 ❤️ मेरा व्यक्ति ❤️' इसके साथ उन्होंने हैशटैग मंकी लव और न्यू पेरेंट्स भी लिखा।

 

 

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर को बेटी का स्वागत किया था। अपनी बेटी की पहली झलक शेयर करते हुए कपल ने उसके नाम की अनाउंसमेंट की थी। दोनों की लाडली का पूरा नाम “देवी बसु सिंह ग्रोवर” है।


 

Content Writer

suman prajapati