बालकनी में आराम फरमाती दिखीं न्यू माॅम करीना कपूर, देखें तस्‍वीरें

2/24/2021 2:56:41 PM

मुंबई. बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनीं। करीना ने 21 फरवरी को मुंबई के Breach Candy हॉस्पिटल में दूसरे बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद से ही पटौदी हाउस में जश्न का माहौल है। मंगलवार को करीना हॉस्पिटल से घर लौट आई हैं। इसके साथ ही हर कोई करीना और सैफ के न्‍यू बॉर्न बेबी की तस्‍वीरें देखने को बेताब है। इस बीच करीना हॉस्पिटल से घर लौट आई हैं।

 

हाल ही में करीना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में करीना अपनी बालकनी में आराम फरमाती दिख रही हैं।



बता दें कि करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के चार साल बाद करीना ने साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था। अब करीब 4 साल बाद वह दूसरी बार फिर से मां बनी हैं।



वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना अब आमिर खान के साथ फिल्‍म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी।

 

 

Content Writer

Smita Sharma