Nursery Room Tour: नन्हीं परी के लिए देबीना ने खरीदा 14 हजार का Baby Cot, फैंस को दिखाईं बेबी से जुड़ी हर चीज की झलक

4/12/2022 11:41:25 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रह रही हैं। न्यू माॅम देबीना ने अपने बेबी और जरूरतों को संतुलित करना सुनिश्चित कर रही है। वैसे तो 11 साल बाद मां बनी देबीना ने बेबी के जन्म से पहले ही बच्चे के लिए कई चीजें बनानी शुरु कर दी थीं जिसके बारे में वह आए दिन फैंस को बताती रहती हैं।

हाल ही में देबीना ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी लाडली के लिए बनाई नर्सरी को फैंस को दिखा रही हैं। देबीना ने अपनी लाडली के लिए जंगल-थीम वाली प्यारी सी नर्सरी बनाईं है।

शेयर किए वीडियो में उन्होंने अपनी फीडिंग चेयर, बेबी चेंजिंग नर्सरी और कमरे के छोटे-छोटे चीजें दिखाईं। इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान खीचा वह था न्यूबाॅर्न बेबी का पालना।

देबिना को हनी हनी ब्रांड का एक प्यारा सा पालना बेबी के लिए खरीदा। इस बेबी पालने को बाद में एक बिस्तर में भी बदला जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर इल सुपर क्यूट बेबी कॉट की कीमत रु 13,999 है।

 

देबीना ने 3 अप्रैल 2022 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने  साल 2011 में गुरमीत चौधरी संग शादी रचाईं थी। शादी 11 साल बाद कपल के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी।  वैसे तो कपल आए दिन लाडली की कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करता रहता है लेकिन अभी तक उनका चेहरा नहीं दिखाया है। फैंस और हम देबीना और गुरमीत चौधरी की 'नन्हीं राजकुमारी' का चेहरा देखने को बेकरार हैं। 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma