पति संग न्यूयाॅर्क की सड़कों पर प्रियंका की जेठानी ने दौड़ाई साइकिल, 2 महीने पहले ही दूसरी बार मां बनी हैं सोफी

9/6/2022 1:00:04 PM

लंदन: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर इसी साल जून में दूसरे बच्चे की किलकारी गूंजी थी। सोफी 14 जून को एक प्यारी सी बेटी की मां बनीं। वहीं अब बेटी के जन्म लगभग 2 महीने बाद सोफी ने अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस दी।

सोफी को पति जो जोनस के साथ न्यूयाॅर्क में स्पाॅट किया गया। 2 महीने पहले मां बनी सोफी इस दौरान साइकलिंग का लुफ्त उठाती दिखीं। सोफी का ये अंदाज देख कोई नहीं कहेगा कि वह कुछ महीनों पहले ही मां बनीं हैं।

लुक की बात करें तो सोफी व्हाइट स्पैगिटी टाॅप और ब्लैक शाॅर्ट्स में कूल दिखीं। हसीना ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और शेड्स से कंप्लीट किया है। वहीं जो व्हाइट टी-शर्ट और जींस में हैंडसम दिखे। कपल की साइकिल राइडिंग की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

कपल ने 2020 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। सोफी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम विला जोनस है। 

सोफी टर्नर ने प्रियंका चोपड़ा के पित निक जोनास के बड़े भाई जो जोनास के साथ 3 साल डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया था। कपल ने 2016 में डेटिंग शुरू की थी। डेटिंग के सालभर बाद दोनों ने अक्टूबर 2017 में सगाई की थी। कपल ने 2019 में लास वेगास में सीक्रेट शादी की थी। फिर दो महीने बाद फ्रांस में दोबारा पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।  


 

Content Writer

Smita Sharma