Pics: सपना चौधरी ने खास अंदाज में मनाया पहला करवाचौथ, 1 महीने पहले ही मां बनीं है एक्ट्रेस

11/5/2020 8:18:19 AM

 मुंबई: हरियाणवी डांसर और बिग बाॅस फेम सपना चौधरी पिछले दिनों काफी चर्चा में रही। बीते महीने ही  सपना ने बेटे को जन्म दिया था। वहीं आज सपना ने पति वीर साहू के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।  शादी के बाद सपना का यह पहला करवाचौथ है।

इस दौरान की तस्वीरें सपना ने अपने  इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों में सपना लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। इसके साथ सपना ने गोल्डन चुनरी ओड़ी हुई है।मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में मेहंदी और चूड़ियां पहने सपना बला की खूबसरत लग लग रही हैं।

उन्होंने पति संग भी अपनी फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में सपना चौधरी पहले से काफी अलग नजर आ रही हैं। हाल ही में  मां बनी एक्ट्रेस के चेहरे पर  ग्लो साफ नजर आ रहा है।

बीते दिनों खबर आई थी कि सपना चौधरी मां बन गई हैं उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद हर कोई हैरान रह गया था। हर किसी की जबान पर एक ही सवाल की सपना ने शादी कब की और किसे की लेकिन इन सभी के जवाब भी लोगों को जल्द ही मिल गया था। 

सपना ने इसी साल जनवरी में हरियाणा के वीर साहू के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे।काम की बात करें तो सपना फिल्म 'नानू की जानू' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा सपना हाल ही में फिल्म दोस्ती के साइट इफेक्ट में नजर आईं थीं। 

Sanjeev