अष्टमी पर मां के साथ मिल देबिना बनर्जी ने की कंजक पूजा, 11 साल बाद मां बनीं एक्ट्रेस ने कंजकों को करवाया भोज

4/9/2022 4:38:49 PM

मुंबई: 9 अप्रैल यानि आज नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इस दिन को महाअष्टमी भी कहा जाता है। अष्टमी और नवमी में कन्या पूजन का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे में अष्टमी पर कई लोगों ने कन्या पूजन किया।

बाॅलीवुड के भी कई स्टार्स दुर्गा अष्टमी पर कंजक पूजा करते हैं। इस लिस्ट में  देबीना बनर्जी का नाम भी शामिल है।देबीना ने मां संग मिल कंजक पूजा की। आज की कन्या पूजा देबीना के लिए काफी खास है।

दरअसल, देबिना की बेटी के साथ ये पहली कंजक पूजा है। 3 अप्रैल को नवरात्रि के पावन दिन पर देबीना के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी थी। 11 साल बाद मां बनने के बाद देबीना काफी खुश हैं।

ऐसे में उन्होंने कन्याओं को घर पर भोज करवाया जिसकी वीडियो देबीना ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। शेयर की स्टोरी में देबीना की मां कन्याओं को तिलक लगाती दिख रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में प्रेम से बोलो जया माता की..सारे बोलो जय माता की भजन बज रहा है। फैंस देबीना की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि देबीना ने 3 अप्रैल को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। घर में नन्हीं परी के आने से हर कोई काफी खुश हैं। वैसे तो देबीना-गुरमीत की लाडली की कई तस्वीरें सामने आईं हैं लेकिन इसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। फैंस कपल की लाडली का चेहरा देखने को बेताब हैं। 

Content Writer

Smita Sharma