शादी के चंद दिनों बाद मैहर की मां शारदा के दरबार पहुंची श्रद्धा आर्या, बनारसी साड़ी के साथ मांग में सिंदूर सजाए खूबसूरत दिखीं ''प्रीता''

12/10/2021 12:11:46 PM

मुंबई: एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।  वहीं अब नई नवेली दुल्हन श्रद्धा की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

दरअसल, श्रद्धा हाल ही में अपने दोस्तों संग मध्यप्रदेश के सतना जिले में मैहर की माता शारदा का दर्शन करने पहुंची थी, जिसकी की तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

इस दौरान नई नवेली दुल्हन श्रद्धा रेड कलर की बनारसी साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपने लुक को सोने की नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पूरा किया था।

PunjabKesari

हाथों में चूड़ा, मांग में सजा सिंदूर श्रद्धा के लुक को परफेक्ट बना रहा है। श्रद्धा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को दिल्ली बेस्ड नौसेना अधिकारी राहुल शर्मा नागल के साथ शादी की है। कपल ने 17 नवंबर को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी।

PunjabKesari

श्रद्धा अपनी शादी और अपने पति की पहचान को सीक्रेट रखने में कामयाब रही। शादी के दिन ही उनके फैंस को श्रद्धा के पति की झलक देखने को मिली थी। शादी के चंद दिनों बाद जहां श्रद्धा मुंबई लौट आईं थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ⚫💫dheeshra 👫🏻♾preeran ❣4ever 🧿 (@dheeshra_preeran_sa.dd_4ever)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ⚫💫dheeshra 👫🏻♾preeran ❣4ever 🧿 (@dheeshra_preeran_sa.dd_4ever)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News