'नेपोटिज्म' की आग में झुलसा करण-आलिया का इंस्टाग्राम हैंडल, कुछ मिनटों में ही खो दिए लाखों फॉलोअर्स
6/17/2020 2:54:00 PM
मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद इंडस्ट्री में 'नेपोटिज्म' का मुद्दा गर्म हो गया है। सुशांत कई बार कह चुके हैं कि इंडस्ट्री में उनका कोई गाॅडफादर नहीं है। इस 'नेपोटिज्म' की आग में एक्टर करण जौहर और आलिया भट्ट का इंस्टाग्राम हैंडल भी झुलस रहा है। करण जौहर और आलिया भट्ट दोनों के ही ही दो दिन में लाखों फैंस गिर गए है।
लोग उन्हें अनफॉलो कर रहे हैं। लोगों ने करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर को निशाने पर लिया और ये लोग ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में शामिल हुए क्योंकि सोशल मीडिया पर इनकी पुरानी हरकतों पर लोग बात करने लगे थे। इन पुरानी बातों का असर यह हुआ कि करण जौहर और आलिया भट्ट 'कॉफी विद करण' में सुशांत का मजाक उड़ाने के लिए निशाने पर आ गए। अब दोनों को इसकी कीमत इंस्टाग्राम पर चुकाना पड़ रही है।
'स्पॉटबॉय' की खबर के बात करें तो आलिया को कुछ घंटों में ही करीब एक लाख फॉलोअर्स का नुकसान हुआ। करण जौहर ने तो केवल 20 मिनिट में एक लाख फॉलोअर्स खो दिए।
वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत को काफी फायदा हुआ। कंंगना ने सुशांत की मौत पर एक वीडियो बनाकर इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया। सुशांत की मौत पर जारी किए वीडियो में तो उनका गुस्सा देखते ही बनता है। कई लोगों को कंगना की बात में दम लग रहा है, इसलिए उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं।
कंगना के खाते में करीब 20 लाख फॉलोअर्स थे जो अब बढ़कर 32 लाख हो गए हैं। बता दें कि वो कंंगना ही थीं जिन्होंने नेपोटिज्म का मुद्दा बॉलीवुड में उठाया था। उन्होंने सीधे -सीधे करण जौहर पर आरोप लगाए और इस मुद्दे को कभी शांत नहीं होने दिया। वहीं सुशांत की मौत पर जारी किए वीडियो में तो उनका गुस्सा देखते ही बनता है।
सुशांत के भी बढ़े फॉलोअर्स
सुशांत के सुसाइड के बाद उनके इंस्टा फाॅलवर्स काफी बढ़ गए हैं। फिलहाल अब इसका कोई फायदा नहीं है। सुशांत के पहले 7.8 मिलियन फाॅलवर्स थे वहीं अब उनके 11.8 मिलियन फाॅलवर्स हो गए हैं। बता दें कि सुशांत ने रविवार को मुंबई में अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। सुशांत लंबे समय थे डिप्रेशन के शिकार थे।