Ganesh Chaturthi 2020: नील नितिन मुकेश के घर पधारे गणपति बप्पा,  बॉलीवुड में शुरू हुई 10 दिनी गणेशोत्सव की धूम

8/21/2020 12:31:48 PM

मुंबई: कोरोना वायरस के चलते इस बार गणेशोत्सव भी पहले की तरह धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा। हालांकि मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स इस बार भी अपने-अफने घरों में गणपति की स्थापना कर रहे हैं। 22 अगस्त यानि क गणेश चतुर्थी है और इस दिन से 10 दिनी गणेशोत्सव शुरू हो जाएगा।

वीरवार शाम शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में गणपति बप्पा की प्रतिमा खरीदी। अपने हाथ से बप्पा को उठाकर घर लाईं, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आईं थी। वहीं अब एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी अपने घर गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर पहुंचे।

इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। इस साल, ’न्यूयॉर्क’ एक्टर दक्षिण मुंबई में अपने नए घर में पहली बार ये त्योहार सेलिब्रेट करेंगे। नील नितिन मुकेश और उनके परिवार ने COVID-19 संकट के कारण इस त्योहार को प्राइवेट तौर पर मनाएंगे। 

बता दें कि बॉलीवुड में गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता रहा है। संजय दत्त, गोविंदा, नाना पाटेकर, एकता कपूर, सलमान खान, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन समेत कई सेलेब्स गणपति बप्पा का अपने घरों पर स्वागत करते हैं। 


 

Smita Sharma