नील नितिन की बेटी का नाम आया सामने, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

9/23/2018 12:03:05 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश बीते दिनों यानि 20 सितम्बर को एक बेटी के पिता बने। नील और रुक्मिणी का यह पहला बच्चा है। हाल ही में नील ने बेटी के नाम का खुलासा किया है। इसकी जानकारी नील ने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नुरवी नील मुकेश रखा है। 

 

View this post on Instagram

Rukmini and I are proud to announce the arrival of our darling daughter, Nurvi. The entire Mukesh family is elated. Both mother and daughter are well by the Grace of God🤗

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on

नील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए लिखा, ‘‘हमारी प्यारी बेटी नुर्वी की पैदाईश की खबर देते हुए रुक्मिणी और मुझे गर्व हो रहा है. पूरा मुकेश परिवार गर्व और खुशी महसूस कर रहा है। भगवान की कृपा से मां और बेटी दोनों सकुशल हैं। ’’

 

बता दें कि नील ने साल 2017 में रुक्मिणी से शादी की थी। उन्होंने उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और उनकी शादी का समारोह बहुत ही भव्य था। इस शादी में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।

 

Neha