Celebration: 3 साल की हुईं नील नितिन मुकेश की बेटी, बर्थडे पर पिंक आउटफिट में डाॅल लगी नुर्वी

9/21/2021 8:45:21 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश की लाडली नुर्वी सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। नुर्वी अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों और वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। नील बेटी के साथ बिताए गए मस्ती भरे पलों को अक्सर कैमरे में कैद करते रहते हैं। कभी बेटी की चोटी बनाते हैं तो कभी उनके साथ डांस करते हैं।

 20 सितंबर को नुर्वी का तीसरा बर्थडे था। लाडली के बर्थडे प नील नितिन मुकेश ने खूब धमाल मचाया। एक्टर ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में नुर्वी पिंक कलर की ड्रेस में एकदम डाॅल लग रही हैं। शेयर की तस्वीरों में नुर्वी दादा, दादी और पापा निल के साथ नजर आ रही है, जिसमे वह बेहद क्यूट नजर आ रही है। 


बता दें कि नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय के घर 20 सितंबर 2018 को बचच्चे की किलकारी गूंजी थी। रुक्मिणी सहाय ने बेटी नुर्वी को जन्म दिया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम नील और रुक्मणि का नाम जोड़कर नुर्वी बना है। 

काम की बात करें तो नील नितिन मुकेश सलमान खान के साथ 'प्रेम रतन धन पायो', प्रियंका चोपड़ा के साथ '7 खून माफ', बिपाशा बसु के साथ 'जॉनी गद्दार' और कैटरीना कैफ के साथ 'न्यूयॉर्क' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Content Writer

Smita Sharma