ऐसी दिखती हैं इस एक्टर की वाइफ, बर्थडे पर देखें फैमिली संग ये तस्वीरें

1/15/2020 1:44:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक नील नितिन मुकेश आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए उन्हें कई बार नेशनल और इंटरनेशल अवॉर्ड्स से सम्मानित भी किया गया है। नील नितिन न सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सलन लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी लाइफ स्टोरी के बारे में कुछ रोचक बातें...


नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। नील फेमस सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं।

एक्टर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1988 में फिल्म विजय में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। फिल्म में एक्टर के अभिनय को खूब प्रशंसा मिली। इसके बाद जल्द ही एक्टर फिल्म जैसी करनी वैसी भरनी में नजर आए। 


साल 2009 में आई फिल्म 'न्यू यॉर्क' में एक्टर को काफी सफलता हासिल हुई। फिल्म में एक्टर जॉन अब्राहम और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए।

इसके बाद एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया। जिसमें से 'सात खून माफ', 'प्रेम रतन धन पाएयो', 'साहो' और 'गोलमाल अगेेन' काफी सुपरहिट साबित हुईं। नील नीतिन को आखिरी बार फिल्म 'बायपास रोड' में देखा गया था।


पर्सनल लाइफ की बात करें तो जब एक्टर ने रुक्मणि सहाय के साथ शादी की, शादी की खबरों को लेकर वो खूब चर्चा में रहे।

रुक्मणि सहाय सुंदरता के मामले में कई एक्ट्रेसेस को मात देती थीं। उनकी शादी से उनके लाखों दीवानों का दिल टूट गया।

नील नीतिन और रुक्मणि ने 17 फरवरी को हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद रुक्मणि ने बेबी गर्ल नर्वी को जन्म दिया।

कपल अक्सर बेटी के साथ वाली प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। 


  

Edited By

suman prajapati