नील न‍ितिन मुकेश बनने वाले हैं पापा, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

4/24/2018 9:22:30 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर नील न‍ित‍िन मुकेश और उनकी पत्‍नी रुक्‍म‍िणी के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला हैं। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर कर दी हैं। जाने माने स‍िंगर नितिन मुकेश के बेटे नील नितिन मुकेश पापा बनने वाले हैं। नील ने दो तस्वीर शेयर की हैं, ज‍िसमें एक तस्‍वीर में नील और रुक्‍म‍िणी ने बच्‍चे के जूते हाथ में ले रखे हैं, वहीं दूसरी तस्‍वीर में बच्चे की ड्रॉइंग है और लिखा है- जल्द आने वाला है।

 

 

बता दें कि नील नितिन मुकेश ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2007 बतौर अभिनेता श्री राम राघवन की फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जॉनी गद्दार' से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया था। साथ ही उन्हें इस फिल्म के फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के लिए नामंकित भी हुए थे।

 

 

वहीं रुक्मिणी सहाय एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। रुक्मिणी सहाय ने इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है और अपना करियर एविएशन सेक्टर में बनाया है। रुक्म‍िणी का जन्म 1989 में मुम्बई में ही हुआ। वो 27 साल की हैं और नील उनसे 6 साल बड़े हैं।

Punjab Kesari