''नील कीचलू'' नाम से जाने जाएंगे काजल अग्रवाल के प्रिंस, भांजे के घर आने पर खुशी से झूमी मौसी निशा

4/20/2022 3:17:02 PM

मुंबई: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इस समय सातवें आसमान पर हैं।होना भी बनता है आखिरकार एक्ट्रेस का घर नन्हें बच्चे की किलकारी से जो गूंज उठा हैं। काजल ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। काजल और उनका बेटा ठीक है। वैसे तो काजल और उनके पति गौतम किचलू ने 19 अप्रैल को पहले बच्चे का स्वागत किया। लेकिन इसकी जानकारी कपल ने 20 अप्रैल को दी।

काजल के बेटे के जन्म के बाद फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बेकरार हैं। इसके साथ ही लोग काजल के प्रिंस के नाम जानने के लिए भी काफी एक्साइटिड थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

 

कपल ने बेटे जन्म के अगले दिन ही लाडले के नाम का भी खुलासा कर दिया। सिंघम गर्ल ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है। उन्होंने इंस्टा पर एक नोट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा-'हमारे दिल खुशियों से भरे हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' गौतम ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने बेटे का नाम 'नील  किचलू' बताया है।

भांजे के नाम मौसी का खास पोस्ट

काजल की बहन निशा भी भांजे के आने के बाद बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने भांजे का नाम रिवील करते हुए एक स्वीट नोट भी लिखा है। पेरेंट क्लब में शामिल होने पर निशा ने अपनी बहन काजल और जीजा गौतम को बधाई देते हुए लिखा- 'बीती शाम बहुत ज्यादा परफेक्ट थी। हमने अपने प्रेशियस मंचकिन का वेलकम किया, जिसने हमारी दुनिया को पहले से भी बहुत ज्यादा खूबसूरत बना दिया।

खूबसूरत स्माइल...उसकी चमकती आंखों ने हमारे दिन को रौशन कर दिया है। हमारी दुनिया में नील किचलू आपको पाकर हम बहुत ज्यादा खुशी महसूस कर रहे हैं।'

बता दें कि काजल ने अक्टूबर 2020 में बिजनेसमैन गौतम से शादी थी। दोनों ने इंटीमेट वेडिंग की थी, जिसमें सिर्फ परिवारवाले और करीबी लोग शामिल हुए थे।


 

Content Writer

Smita Sharma