राजस्थान में हनीमून एंजॉय कर रहे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, जैसलमेर से कपल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

12/30/2021 3:34:30 PM

मुंबई. 'गुम है किसी के प्यार में' फेम नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने 30 नवंबर 2021 को शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। नील और ऐश्वर्या ने शादी के पहले कुछ महीनों तक डेट किया था। अब कपल इन दिनों राजस्थान में हनीमून मना रहा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो दोनों ने शेयर की हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में ऐश्वर्या रेड टॉप और व्हाइट पैंट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप, मांग में सिंदूर और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं नील ग्रीन जैकेट और बाउन ट्राउजर में स्मार्ट लग रहे हैं।

PunjabKesari

दोनों एक-साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। कपल जैसलमेर की खूबसूरती का मजा लेता हुआ दिखाई दे रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें नील और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात 'गुम है किसी के प्यार में' के दौरान ही हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशल कर दिया। नील और ऐश्वर्या की रोका सेरेमनी जनवरी 2021 में हुई थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News