हल्दी की रस्म में लेडीलव ऐश्वर्या शर्मा के रंग में रंगे नील भट्ट,संगीत सेरेमनी में विराट ने खूब लगाए ठुमके

11/30/2021 2:52:46 PM

मुंबई: साल 2021 बी-टाउन इंडस्ट्री के लिए वेडिंग वाला साल साबित हुआ। इस साल की शुरुआत में कई बी-टाउन स्टार्स ने अपने प्यार को नाम दिया। वहीं साल के अंत में भी कई स्टार्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में राजकुमार राव-पत्रलेखा, श्रद्धा आर्या-राहुल नागल, संजय गगनानी-पूनम प्रीत शादी के बंधन में बंधे।

वहीं अब स्टार कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल आज यानि 20 नवंबर को मध्यप्रदेश, उज्जैन में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लेगा। 

कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। हाल ही में कपल की हल्दी औरसंगीत सेरेमनी हुई। हल्दी की रस्म के दौरान ऐश्वर्या शर्मा और नील के दोस्तों ने उन्हें  हल्दी से पोत दिया। ये तस्वीर इस बात का सबूत है। नील भट्ट अपनी होने वाली पत्नी के रंग में रंगे दिखे। 


संगीत सेरेमनी में खूब डांस करते दिखे नील भट्ट

संगीत सेरेमनी में खूब डांस करते दिखे नील भट्ट संगीत सेरेमनी में नील भट्ट ने जमकर डांस किया। इस तस्वीर में नील भट्ट अपने परिवार की लेडीज के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। नील भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रणवीर सिंह की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 'मल्हारी' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neiwarya/Samrakhi lover ❤️ (@aishxmagic)

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neiwarya/Samrakhi lover ❤️ (@aishxmagic)

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taruna Neil (@neil_taruna)

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma