शादी के बाद ''बिग बाॅस'' फेम नेहा का पहला गुडी पड़वा, क्वारनटीन में यूं सेलिब्रेट किया त्योहार

3/25/2020 1:33:45 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 12' की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने इसी साल 5 जनवरी को बाॅयफ्रेंड शार्दुल सिंह बयास के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने आज अपना पहला गुड़ी पड़वा सेलिब्रेट किया। इस दौरान की तस्वीर एक्ट्रेस ने अपना इंस्टा अकेाउंट पर शेयर की है।

इस तस्वीर में वह अपने पति के साथ दिख रही हैं। लुक की बात करें तो नेहा मराठी स्टाइल में तैयार हुई हैं। उन्होंने पिंक और ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई है। इस पूरे लुक में वह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।

वहीं उनके पति भी पिंक कलर के कुर्ते में दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ नेहा ने कैप्शन में लिखा-'शादी के बाद पहला गुडी पड़वा मनाते हुए, और हां बिल्कुल क्ववारनटीन में।  stay safe everyone , pl stay home.. ani saglyanna gudi padwa chya anek shubheccha। फैंस नेहा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि शादी के बाद नेहा के पति की पहली दो शादी और बच्चे की खबर ने जमकर सुर्ख‍ियां बटोरी. बाद में नेहा ने इन सब बातों पर सफाई भी दी। नेहा ने कहा था कि उन्हें पहले से ये सब पता है. शार्दुल ने उनसे कुछ नहीं छुपाया है।

Smita Sharma