युवराज के क्रिकेट संन्यास से भावुक हुए स्टार्स, सानिया मिर्जा ने दिया ये खास नाम

6/11/2019 12:34:46 PM

मुंबई: टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय संन्यास का ऐलान किया। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए युवराज ने इसकी घोषणा की। युवराज सिंह की कई पारियां ऐसी रही हैं जिसे फैन्स कभी नहीं भुला सकते। फैंस के साझ-साथ बाॅलीवुड स्टार्स भी उनकी सानदार पारियों को नहीं भूल सकते।

तभी तो  युवराज के अंतराष्ट्रीय संन्यास के ऐलान के बाद  बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए। युवराज की पत्नी हेजल से लेकर वरुण धवन ने उनके सन्यास पर ट्वीट किया। इतना ही नहीं हेजल कीच युवराज की तस्वीर शेयर कर इमोशनल हो गईं। उन्होंने लिखा- और इसी साथ, एक युग का अंत। ऐसा पति पाने के लिए खुद पर गर्व, अब अगले अध्याय की ओर.. आपको बहुत सारा प्यार।

 

अनुपम खेर


अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- युवराज आपने दुनिया भर के लाखों भारतीयों को न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी प्रेरित किया है, जो केवल विजेता रहा है। आप जैसे लोग कभी रिटायर नहीं होते। हम हमेशा आपकी ताकत और साहस की सराहना करेंगे।

नेहा धूपिया 

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने युवराज संग तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा ट्वीट कर लिखा-  जब भी मुझसे ये सवाल किया जाएगा कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो मैं हमेशा आपका नाम लूंगी। और यह कभी बदलने वाला नहीं है। युवराज आपको हमेशा याद किया जाएगा। 

 

अंगद बेदी

नेहा धूपिया के पति और एक्टर अंगद बेदी ने भी युवराज के लिए ट्वीट किया।

 

वरुण धवन

एक्टर वरुण धवन ने युवराज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'शुक्रिया युवराज सिंह उन सभी यादों के लिए।'

 

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने भी युवराज सिंह के लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-यादों के लिए शुक्रिया युवराज सिंह। आप कई सारे सारे लोगों के लिए एक योद्धा और प्रेरणा रहे हैं। जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए मैं आपको शुभकामना देती हूं।

 

रवीना टंडन 


रवीना टंडन ने ट्वीट कर लिखा-'डियर युवराज सिंह...दिल तोड़ देने वाला लेकिन हिम्मत वाला फैसला। आपने हमेशा अपनी शानदार पारियों से हमारा मनोरंजन किया। आपने भारत को सम्मानित किया। आप इस मिट्टी के सच्चे बेटे हैं। 6 छक्के, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप, हमारे दिमाग में हमेशा जिंदा रहेंगे। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'

सानिया मिर्जा 

सानिया मिर्जा ने युवराज संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-आप एक हीरो हैं, लेकिन एक अच्छे इंसान हैं। एक युग का अंत होता है, लेकिन इसने के साथ की मोटू आपके नए जीवन की शुरुआत ।

सागरिका घाटगे

सागरिका घाटगे ने युवराज संग तस्वीर शेयर कर लिखा-'मैदान के अंदर भी और बाहर भी एक सच्चे सेनानी। अगले अध्याय का आनंद लें।

बता दें युवराज सिंह ने कैंसर से जुझते हुए भारत को 2011 के विश्व कप को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने थे। युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे में 8 हजार 701 रन बनाए हैं। युवी ने साल 2000 में केन्या के खिलाफ वन-डे में डेब्यू किया था।
 

Smita Sharma