11 साल बाद मां बनीं नेहा मर्दा ने अपनी बेटी को बताया चमत्कारी, नन्हीं को Kiss करते हुए शेयर की पहली तस्वीर

4/9/2023 5:27:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'बालिका वधू' फेम  नेहा मर्दा शादी के 11 साल बाद मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि, उनकी बेबी गर्ल प्रीमेच्योर है। शादी के 11 साल बाद बेटी का स्वागत कर नेहा मर्दा की खुशी का कोई ठिकाना नही है। जन्म के बाद बेटी के साथ पहली तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने खास नोट लिखा है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

नेहा मर्दा ने अपनी लाडली के साथ पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'और हमारी जिंदगी का सबसे बेस्ट पल। हमारी बेबी गर्ल इधर है। जब वह आई तो उसने एक छोटी सी चमक छोड़ दी। वह बहुत मैजिकल लड़की है। थैंक्यू बच्ची हमें इस नई जिंदगी में अपने माता-पिता के रूप में चुनने के लिए। हम ब्लेस्ड और ऑब्सेस्ड पैरेंट्स हैं।' 

 

View this post on Instagram

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

बता दें, नेहा मर्दा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल संग शादी की थी। शादी के 11 साल बाद अब बेटी का स्वागत कर कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं। सोशल मीडिया पर कपल को चारो तरफ से फैंस और स्टार्स की खूब बधाइयां मिल रही हैं।

नेहा मर्दा के काम की बात करें तो वह टीवी की दुनिया की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह ‘बालिका वधू’ के अलावा ‘डोली अरमानों की’, ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’, ‘पिया अलबेला’ और ‘साथ रहेगा ऑलवेज’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News