नेहा मर्दा ने धूमधाम से किया बेटी का नामकरण, बींदणी की तरह सजकर अपनी राजकुमारी को दिया प्यारा सा नाम

6/15/2023 2:08:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा शादी के 10  साल बाद एक बच्चे की मां बनकर बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने 7 अप्रैल 2023 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था और अब दो महीने बाद उन्होंने अपनी लाडली का नामकरण किया है। एक्ट्रेस ने बेटी के नामकरण के अवसर को धूमधाम से सेलिब्रेट किया, जिसका उन्होंने वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

नेहा ने बीते बुधवार को अपनी बेटी का नामकरण किया और लाडली का नाम ‘अनाया’ रखा है।

 

नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने फैंस को बता रही हैं कि उन्होंने अभी अभी अपनी बेटी का नामकरण किया है। वीडियो में नेहा अपने पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ बेटी को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं। दोनों इस दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बेटी के नामकरण का वेन्यू भी बेहद शानदार अंदाज में सजाया गया है। बच्ची के नामकरण के बाद केक कटिंग भी की गई।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

इस मौके पर नेहा मर्दा की बेटी लाइट पिंक कलर की फ्रॉक में डॉल सी प्यारी लगी। वहीं नेहा बींदणी बनी राजस्थानी लुक में बेहद खूबसूरत लगी।

 


 

 

नेहा मर्दा टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह ‘बालिका वधू’, ‘डोली अरमानों की’, ‘क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी’, ‘पिया अलबेला’ और ‘साथ रहेगा ऑलवेज’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

Content Writer

suman prajapati