ट्रेडिशनल लुक में ''बालिका वधू'' फेम नेहा मर्दा ने मनाई बेटी की पहली दीवाली, फैमिली ने भी 8 महीने की अनाया पर लुटाया खूब प्यार

11/13/2023 4:31:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हर किसी का पहला त्योहार बेहद खास होता है, फिर वो शादी के बाद हो या जन्म के बाद। इस बार फिल्म और टीवी के कई सितारे ऐसे थे, जो शादी के बाद और बच्चों के साथ अपनी पहली दीवाली सेलिब्रेट करते दिखे। इतना ही वे अपनी खास तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करते नजर आए। वहीं, शादी के 11 साल बाद मां बनीं टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा की भी ये दीवाली बेहद खास रही, क्योंकि वह इसे अपनी 8 महीने की बच्ची के साथ सेलिब्रेट करती नजर आईं। बेटी अनाया की फर्स्ट दीवाली की तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।


बेटी अनाया की फैमिली संग पहली दीवाली की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नेहा मर्दा ने लिखा-''आपको दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।''


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बेटी और फैमिली संग दीवाली मनाती एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान वह ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं, उनकी लाडली भी ट्रेडिशनल वियर में बेहद प्यारी लग रही है। वह अनाया को गोद में लेकर पोज दे रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने पति और फैमिली संग पोज देती नजर आ रही हैं।

 

बता दें,नेहा मर्दा ने 2012 में आयुष्मान से शादी रचाई थी। वहीं शादी के 11 साल बाद 7 अप्रैल 2023 को नेहा के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी थी। 


View this post on Instagram

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)

काम की बात करें तो नेहा बालिका वधू, डोली अरमानों की और क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी जैसे शो में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 8,फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8 में भी काम कर किया है। 

  

Content Writer

suman prajapati