नेहा कक्कड़ में भी दिखी 'Pushpa' की दीवानगी, बीच किनारे रेत पर बैठ 'उ अंटावा' गाने पर मटकाई कमर

1/23/2022 4:01:41 PM

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के साॅन्ग और डायलाॅग्स छाए हुए हैं। आम जनता से लेकर स्टार्स तक हर कोई इस फिल्म के गानों और डायलाॅग्स पर रील बना रहे हैं। भारती सिंह, संभावना सेठ, ऐश्वर्या शर्मा, आयशा सिंह से लेकर कई स्टार्स फिल्म के डायलाॅग्स और गानों पर वीडियो बना चुके हैं।

PunjabKesari

वहीं अब बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ पर भी पुष्पा का खुमार छा गया है। नेहा ने हाल ही में सामंथा प्रभु के पुष्पा फिल्म के गाने उ अंटावा पर जबरदस्त डासिंग मूव्स दिखाए।

PunjabKesari

वीडियो में नेहा सामंथा को पूरी तरह कॉपी करती दिख रही है। वह बीच किनारे रेत पर बैठकर जबरस्त अंदाज में इस गाने पर डांस कर रही है।

PunjabKesari

नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर उनके पति रोहन प्रीत सिंह और भाई टोनी कक्कड़ भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सके।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

काम की बात करें तो हाल ही में नेहा का गाना 'दो गल्लां' रिलीज हुआ था। इस गाने में नेहा के साथ रोहनप्रीत सिंह भी नजर आए थे। लोगों द्वारा गाने को खूब पसंद किया गया था।
 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News

Recommended News