लाइट येलो पैंट सूट में नेहा कक्कड़ का गॉर्जियस लुक, हाथ में माइक थाम सिंगर ने दिलकश अंदाज में दिए पोज

5/22/2022 11:21:59 PM

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। नेहा फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


लुक की बात करें तो नेहा लाइट येलो पैंट सूट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से नेहा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। नेहा के बाल हवा में उड़ रहे हैं। इस लुक में सिंगर बेहद गॉर्जियस लग रही है। नेहा माइक हाथ में लेकर पोज दे रही है। नेहा की इन तस्वीरों को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें बीतें दिनों नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह दोस्तों के साथ हिमाचल के मंडी जिले के एक होटल में ठहरे थे। इस दौरान रोहन का आईफोन, एप्पल वॉक और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है।

Content Writer

Parminder Kaur