नेहा कक्कड़ के शरारा लुक ने लूटी महफिल, पत्नी की खूबसूरती पर दिल हारे रोहनप्रीत

10/13/2021 4:42:52 PM

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। नेहा फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में नेहा ने अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में नेहा व्हाइट शरारे में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सिंगर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में नेहा बेहद गॉर्जियस लग रही है। नेहा की इन तस्वीरों पर फैंस लट्टू हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

वहीं नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह ने भी कमेंट कर लिखा- हाय एक तां तू नेहा कक्कड़ ते उतों इनी सोहणी मैं किथे जावां। 


काम की बात करें तो हाल ही में नेहा का सॉन्ग कांटा लगा रिलीज हुआ था। नेहा के अलावा इस गाने को टोनी कक्कड़ और हनी सिंह ने भी आवाज दी। फैंस ने इस गाने को खूब प्यार दिया।

Content Writer

Parminder Kaur