बाप रे! नेहा कक्कड़ ने की जी भरकर शॉपिंग, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- लड़कियो, आखरी दम तक शॉपिंग करो

10/1/2021 5:39:14 PM

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। नेहा फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं।


तस्वीरों में नेहा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। साथ में नेहा ने स्लीपर पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सिंगर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में नेहा गॉर्जियस लग रही है। नेहा जमीन पर बैठ कर शॉपिंग बैग्स के साथ पोज दे रही है। नेहा की स्माइल फैंस का दिल जीत रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा ने लिखा-लड़कियो, आखरी दम तक शॉपिंग करो। फैंस इन तस्वीरों पर खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो नेहा का कांटा लगा सॉन्ग इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। नेहा के अलावा इस गाने को टोनी कक्कड़ और हनी सिंह ने भी आवाज दी है। फैंस इस सॉन्ग को खूब प्यार दे रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur