होली के रंग में रंगी नेहा कक्कड़, फ्लोरल क्रॉप टॉप और व्हाइट प्लाजो में दिखीं बेहद खूबसूरत

3/28/2021 3:55:18 PM

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों 'इंडियन आइडल 12' को जज कर रही है। नेहा ने होली के खास मौके को रंगीन बना दिया है।

नेहा ने 'इंडियन आइडल 12' के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो खूब सुर्खियों बटोरी रही हैं।


तस्वीरों में नेहा फ्लोरल क्रॉप टॉप और व्हाइट प्लाजो में नजर आ रही है। इसके साथ सिंगर ने व्हाइट दुपट्टा कैरी किया हुआ है।

मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से नेहा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। नेहा इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें हाल ही में नेहा का गाना 'मरजानिया' रिलीज हुआ था। जिसमें बिग बॉस विनर रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला नजर आए।

पहली बार दोनों पति-पत्नी एक-साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आए। लोगों द्वारा इस गाने को खूब प्यार दिया गया।

Content Writer

Parminder Kaur