येलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं नेहा कक्कड़, हसीना के चेहरे की मुस्कुराहट देख खिला फैंस का दिल

10/31/2021 4:36:33 PM

मुंबई. सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। नेहा अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में नेहा येलो ड्रेस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से सिंगर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। नेहा के कानों के झूमके उनकी खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। नेहा ने बालों पर गजरा लगाया हुआ है। इस लुक में नेहा बेहद गॉर्जियस लग रही है। नेहा के चेहरे की मुस्कुराहट फैंस का दिल जीत रही है। नेहा की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें 24 अक्तूबर को नेहा ने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की थी। दोनों समंदर के बीच नाव में बैठे नजर आए थे। नेहा पिंक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं रोहन डेनिम शर्ट और जींस में हैंडसम लगे। कपल एक-दूसरे में खोया दिखाई दिया था। नेहा ने सालगिरह सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। 

Content Writer

Parminder Kaur