12 साल पहले एक कमरे के घर में किराए पर रहती थीं नेहा कक्कड़, अब उसी शहर में बनाया आलीशान बंगला

3/7/2020 11:29:18 AM

मुंबई: पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ आज  किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। नेहा अपने गानों के चलते इंटरनेट पर छाईं रहती हैं। नेहा आज शोहरत की ऐसी बुलंदियों तक पहुंचा दिया है जिसका सपना हर कोई देखता है। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं,जो सोशल साइट पर काफी चर्चा में हैं।

दरअसल,नेहा ने अपनी इन तस्वीरों के जरिए अपने 12 साल के संघर्ष की कहानी फैंस के साथ शेयर की है। बता दें कि इंडस्ट्री में आने से पहले नेहा ऋषिकेश में एक कमरे के मकान में किराए पर रहती थी।हालांकि अब उनके पास एक आलीशान बंगला है। अपने उन्हीं पुराने दिनों को याद करते हुए नेहा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में नेहा अपने आलिशान बंगले में खड़ी दिख रही हैं।

बंगला बेहद खूबसूरत हैं, जिसके बाहर गार्डन है और आंगन में एक कार भी खड़ी हैष नेहा ब्लू कलर की ड्रेस पहने खड़ी दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर उनके पुराने घर की है,जहां उन्होंने जन्म लिया था। नेहा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा-'ये वो बंगला है जो अभी हमारा है और दूसरा घर ऋषिकेश जहां मैं पैदा हुई थी।

उस घर में हम कक्कड़ फैमिली एक ही कमरे में रहा करते थे। वहां मेरी मां ने एक टेबल रखा था जो कि हमारा किचन था। वो घर भी हमारा अपना नहीं था। उसके लिए हम किराया दिया करते थे। आज जब भी मैं इसी शहर में अपने बंगले को देखती हूं तो हमेशा भावुक हो जाती हूं। नेहा ने आगे लिखा-'मेरे परिवार को शुक्रिया। मां-पापा और माता रानी और मेरे शुभचिंतकों को भी।'

बता दें कि नेहा इंडस्ट्री में आने पहले अपने भाई टोनी और बहन सोनू के साथ  जगराते में गाया करती थीं। 'इंडियन आइडल' में बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद नेहा को कामयाबी मिली। इस शो के बाद नेहा ने एक म्यूजिक एलबम निकाली जिसका नाम 'नेहा द रॉक स्टार' था। यह साल 2008 में आई थी। इस म्यूजिक एलबम के हिट होने के बाद नेहा ने लाइफ में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नेहा ने अभ तक बाॅलीवुड में कई हिट साॅन्ग गाए हैं। 

 

Smita Sharma