Wedding Album: रेड जोड़े में खूबसूरत दिखीं नेहा कक्कड़, ससुराल में सिंगर का हुआ शानदार स्वागत
10/26/2020 4:30:04 PM

मुंबई: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को अपने प्यार रोहनप्रीत सिंह के साथ दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी रचाई। नेहा की शादी को लेकर इंटरनेट पर भी काफी बज देखने को मिला जहां नेहा कक्कड़ की शादी के हरेक इवेंट की तस्वीरों और वीडियोज जमकर वायरल हुई।
वहीं अब हाल ही में नेहा और रोहन ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेहा डिजाइन फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के डिजाइन किए रेड लहंगे में बेहद ही खूबसूरत दिखीं।
नेहा ने अपने लुक को हैवी नेकलेस, नथनी और झुमकों से कंप्लीट किया था। इसके साथ रेड चूड़ा, कलीरे उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं रोहन की बात करें तो वह भी शेरवानी दिखे।
सिंगर की शेरवानी पर रेड कलर के साथ एंब्रॉयडरी की गई थी। रोहन ने अपने लुक को पूरा करने के लिए शाॅल लिया था। इसके साथ रेड पगड़ी में वह काफी जच रहे थे।
तस्वीरों में रोहन और नेहा का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके अलावा भी नेहा ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस नेहा और रोहन की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
ससुराल में हुआ शानदार स्वागत
कुछ समय पहले ही नेहा का उनके ससुराल घर में प्रवेश करते का एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में नेहा पति रोहन के साथ ढोल की बीट पर थिरकती दिख रही हैं। इस दौरान नेहा काफी खुश नजर आ रही हैं।
रोहनप्रीत सिंह उम्र में नेहा से 7 साल छोटे हैं। लेकिन वो कहते है न कि प्यार करने वाले उम्र नहीं देखते। बस इन दिनों के रिश्ते में भी ऐसा ही हुआ है।
रोहनप्रीत की बात करें तो उन्होंने 2007 में लोकप्रिय रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। वो शो के फर्स्ट रनरअप थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
झूठी शान की खातिर दी जा रही बेटियों की कुर्बानी, कैथल में बीते 7 दिनों में ऑनर किलिंग का दूसरा मामला

Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर