अनुष्का शर्मा जैसा ही था सिंगर नेहा कक्कड़ का वेडिंग लुक, पेस्टल पिंक लंहगे में खूबसूरत दिखीं सिंगर

10/28/2020 11:49:51 AM

मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से साथ शादी के बंधन में बंधी। दोनों ने दिल्ली में धूमधाम से सात फेरे लिए और यह शादी काफी चर्चा में रहीं। शादी के बाद से ही लगातार दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

वहीं अब नेहा ने भी अपनी शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। सामने आईं तस्वीरों में नेहा सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहने दिख रही हैं।

इसके साथ नेकलेस, मांग टीका, कलीरे और रेड चूड़ा उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं रोहनप्रीत सिंह भी पिंक कलर की शेरवानी और पगड़ी पहने हुए हैं। इस मैचिंग आउटफिट में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं और उनके फैंस को यह फोटोज बहुत पसंद आ रही हैं। 

 

अनुष्का शर्मा ने मिलता-जुलता था नेहा का वेडिंग लुक

नेहा के लुक की बात करें तो यह काफी हद तक एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के वेडिंग लुक से मिलता जुलता है। अनुष्का ने भी अपनी शादी में सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना था और उनके लुक को काफी पसंद किया गया था। नेहा और अनुष्का दोनों ने अपनी शादी में हाथों में चूड़ा और कलीरे पहने। 

बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारे में शादी की थी। दोनों की तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। दोनों ने शादी से कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था जिसके बाद ही उनकी शादी की खबरें आने लगी थीं। नेहा ने रोहनप्रीत के परिवार संग अपनी पहली मुलाकात का वीडियो और अपने रोके का वीडियो भी शेयर किया था। 

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। नेहा कक्कड़ से रोहनप्रीत 7 साल छोटे हैं। रोहनप्रीत ने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। 

 

 

Smita Sharma