नेहा कक्कड़ ने दिखाई पहले करवा चौथ की झलक,छलनी से यूं किए पति रोहन के दीदार

11/5/2020 1:11:47 PM

मुंबई: न्यूलीवेड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में पति रोहनप्रीत के साथ पहला करवाचौथ सेलिब्रेट किया। वहीं नई-नवेली दुल्हनिया नेहा कक्कड़ की करवा चौथ की तस्वीरों को देखने के लिए फैंस ने बीती रात से ही पलकें बिछाई हुई थी।

PunjabKesari

अब नेहा ने अपने  पहले करवा चौथ की झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है। इस दौरान सिंगर रेड सूट में स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

इसके साथ मिनिमल मेकअप, सिंदूर, हाथों में लगी मेहंदी नेहा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं रोहन व्हाइट कुर्ते में दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने शाॅल ले रखा है।

PunjabKesari

चांद को देखने के बाद नेहा ने छलनी से रोहन के दीदार किए। सिंगर की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली स्थित गुरुद्वारे में शादी की थी। दोनों की तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। शादी के बाद चंड़ीगड़ में नेहा के ससुराल वालों ने ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी दी, जिसमें इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। 

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News