नेहू-प्रीत दा व्याह: रोहनप्रीत संग हुआ सिंगर नेहा कक्कड़ का रोका, सेरेमनी में ढोल की बीट पर जमकर नाच

10/20/2020 4:32:28 PM

मुंबई: पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अचानक शादी करने का फैसला लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। नेहा राइजिंग स्टार फेम रोहन प्रीत सिंह से 24 अक्टूबर को दिल्ली में शादी करने वाली हैं जिससे पहले उनकी रजिस्टर मैरिज 22 अक्टूबर को होगी। अब इन सबके बीच नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने और रोहनप्रीत के रोके की सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में नेहा रोहनप्रीत संग ढोल की बीट पर डांस करती दिख रही हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले मिलते हैं। लुक की बात करें तो नेहा पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत दिख रही हैं।

सिंगर ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, चोकर और मांग टीके कंप्लीट किया है। वहीं रोहन की बात करें तो वह व्हाइट एंड पिंक कलर की शेरवानी में दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने डार्क पिंक कलर की पगड़ी बांधी है।

इस वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत ढोल पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले मिलते हैं। इस वीडियो को शेयर कर नेहा ने लिखा- 'नेहू दा व्याह वीडियो कल रिलीज होगी। तब तक मेरे फैंस के लिए एक छोटा सा तोहफा। ये है हमारे रोके की सेरेमनी का वीडियो क्लिप। मैं रोहनप्रीत सिंह और उनके परुवार से प्यार करती हूं। थैंक्यू मिसेज एंड मिस्टर कक्कड़ यानी मम्मी पापा। बेस्ट इवेंट के लिए थैंक्यू।'

इससे पहले सोमवार को नेहा ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो नेहा और रोहनप्रीत के परिवार की पहली मुलाकात का वीडियो था। जिसमें नेहा रोहनप्रीत संग उनका हाथ थामे बैठी नजर आ रही हैं और दोनों एक दूसरे से बातें कर मुस्कुरा रहे हैं। नेहा की गोद में कुछ सामान रखा हुआ है। तो वहीं घर में कुछ और लोग भी हैं और वीडियो में नजर आ रही है एक महिला के हाथ में शगुन कार्ड्स हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#NehuDaVyah Video releases Tomorrow 💝 till then here’s a small Gift for My NeHearts and #NehuPreet Lovers. Here’s Our Roka ceremony clip!! ♥️💃🏻😇 I Love @rohanpreetsingh and Family 😍🙌🏼 Thank you Mrs Kakkar and Mr. Kakkar Hehe.. I mean Mom Dad 🥰 Thank youu for throwing the best event 😍🙌🏼 My Outfit: @laxmishriali Make up & Hair: @ritikavatsmakeupandhair Jewellery: @indiatrend Bangles: @sonisapphire Styled by @ritzsony @styledose1 Rohu’s Outfit: @mayankchawla09 Video: @piyushmehraofficial

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on Oct 20, 2020 at 2:48am PDT

 

बता दें कि रोहनप्रीत सिंह भी सिंगर हैं। उन्होंने 2007 में रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। रोहनप्रीत शो के फर्स्ट रनरअप थे। इन दो शोज से ही रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली।

Smita Sharma