Love In The Air: समंदर के बीचो बीच प्यार की बाहों में नेहा ने बिताए सकून के पल, एनिवर्सरी पर ''नेहूप्रीत'' का दिखा ऐसा अंदाज

10/25/2021 12:29:36 PM

मुंबई: फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने 24 अक्टूबर को डबल सेलिब्रेशन किया। एक तरफ जहां नेहा ने पति रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बाद दूसरा करवाचौथ सेलिब्रेट किया। वहीं 24 को कपल की पहली वेडिंग एनिवर्सरी थी। पहली सालगिरह पर कपल का रोमांटिक अंदाज से मनाई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। शेयर की तस्वीरों में दोनों समंदर के बीचो बीच एक नाव में दिख रहे हैं।

लुक की बात करें तो नेहा पिंक सूट में नजर आ रही हैं। उन्हें अपने लुक को लाइट मेकअप, पिंक लिपस्टिक, नेकलेस, झुमकों से कंप्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने बालों का बन बनाकर उसपर गजरा लगाया है।

वहीं रोहन डेनिम लुक में नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में कपल एक-दूजे में खोया दिख रहा है। वहीं कुछ तस्वीरों में नेहा अपने प्यार रोहन की बाहों में नजर आ रही हैं। नेहूप्रीत की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रखा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

नेहा कक्कड़ ने  24 अक्टूबर को दिल्ली में दोस्तों और पर‍िवार की मौजूदगी में रोहनप्रीत संग शादी रचाई थी। उन्होंने चंडीगढ़ में वेड‍िंग रिसेप्शन दिया था जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। शादी से ठीक पहले उनकी लव-स्टोरी की चर्चा जोरों पर हुई थी। दोनों की मुलाकात 'नेहू दा व्याह' के सेट पर हुई थी।

NehuPreet Pictures

NehuPreet HD Pictures

NehuPreet Instagram Pictures

NehuPreet HD Instagram Pictures

Content Writer

Smita Sharma