लाल चूड़ा,व्हाइड नाॅटेड टाॅप में रोहनप्रीत की ''दुल्हनिया'' नेहा का स्टनिंग लुक, सेरेमनी में जमकर नाची ''कक्कड़'' और ''सिंह'' फैमिली
10/24/2020 11:51:33 AM

मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ आज यानि 24 अक्तूबर को बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत की रिंग सेरेमनी और डीजे नाइट्स की कुछ वीडियोज सामने आईं हैं। इन वीडियोज में नेहा और रोहन अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ डीजे पर जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो नेहा व्हाइट नाॅटेड टाॅप और रेड कलर की स्कर्ट में दिख रही हैं।
इस दौरान नेहा हाथों में रेड चूड़ा पहने नजर आ रही हैं। वहीं रोहन व्हाइट कलर के फाॅर्मल सूट में नजर आ रहे हैं। पहले वीडियो में कपल अपने लेटेस्ट रिलीज हुए गाने 'नेहू दा ब्याह' पर डांस करते दिख रहे हैं।
वहीं बाकि वीडियोज में कपल फैमिली और दोस्तों के साथ मस्ती करता दिख रहा है। कपल की रिंग सेरेमनी और डीजे नाइट्स की ये वीडियोज सोशल साइट पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि नेहा आज यानि 24 अक्तूबर को बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में कपल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं थीं। हल्दी सेरेमनी में नेहा ने प्लेन येलो कलर साड़ी पहने नजर आईं। दूल्हा बनने वाले रोहन प्रीत सिंह ने येलो कुर्ता पजामा के साथ व्हाइड पगड़ी बांधी। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए रोहन प्रीत ने शॉल भी ले रखी है। इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

सेवादल कांग्रेस की रीढ़, दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान : प्रतिभा सिंह

NBER रिपोर्टः ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर, इस City की स्पीड है सबसे तेज