शादी के 3 साल : प्यार की बाहों में खोईं नेहा कक्कड़, व्हाइट गाउन में क्रिश्चन ब्राइड बनीं सिंगर

10/24/2023 5:00:09 PM

मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ ने 2020 से पहले तक किसी को अपना हमसफर बनाने का सोचा भी नहीं था लेकिन लाइफ में रोहनप्रीत की एंट्री ने उन्हें 'मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से' हने पर मजबूर कर दिया। नेहा ने 24 अक्टूबर 2020 को रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाई। दोनों का शादी तक का सफर बहुत ही खूबसूरत रहा। आज कपल अपनी शादी की 3 एनिवर्सरी मना रहा है। ऐसे में दोनों ने ही खूबसूरत पोस्ट शेयर कर एक-दूजे पर प्यार लुटाया। 

नेहा ने इंस्टा पर रोहनप्रीत संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो नेहा येलो साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, मिनिमल मेकअप नेहा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

हेयरस्टाइल की बात करें तो नेहा ने बालों का जूड़ा बना रखा था जिस पर उन्होंने गजरा लगाया था। वहीं रोहन येलो कुर्ता पजामा में जच रहे हैं। तस्वीरों में नेहा रोहनप्रीत के बाहों में कैद नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों के साथ नेहा ने लिखा-'मैं इस आदमी से प्यार करती हूं.. 🥺 हैप्पी एनिवर्सरी बेबी.. 3 साल भी हो गए और पता भी नहीं चला।' 

व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं नेहा

एनिवर्सरी के मौके पर नेहा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह क्रिश्चन ब्राइड बनीं नजर आ रही हैं। वहीं रोहन व्हाइट फाॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिख रहे हैं। ये वीडियो दोनों के एक म्यूजिक वीडियो के बिहाइंड द सीन का है।   रोहन ने लिखा हैप्पी एनिवर्सरीमेरी दुल्हन को😍लव यू बहुत सारा ते तगड़ी लगदी आ 3 साल झेल लेया मैंनु! 😂🙌🏻

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohanpreet Singh (@rohanpreetsingh)

रोहनप्रीत और नेहा की पहली मुलाकात 'नेहू द व्याह' के सेट पर हुई थी।'नेहू द व्याह' गाने के सेट पर हुई पहली ही मुलाकात में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का दिल एक-दूसरे के लिए धड़कने लगा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

Content Writer

Smita Sharma