दीपिका और अनुष्का के जैसा ब्राइडल लुक देख यूजर्स ने नेहा कक्कड़ को किया ट्रोल, अब सिंगर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

10/30/2020 12:42:53 PM

मुंबई. फेमस सिंगर नेहा ककक्ड़ और रोहनप्रीत की शादी खूब चर्चा में रही। नेहा और रोहन की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर बहुत धमाल मचाया। दोनों की शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें सामने आई। तस्वीरों को देखकर फैंस नेहा के ब्राइडल लुक की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा की ब्राइडल लुक से करने लगे। फैंस ने कहा कि नेहा ने प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के लुक को कॉपी किया है। इसके लिए नेहा को खूब ट्रोल किया गया। फैंस ने उन्हें कॉपी कैट तक कह दिया। 


ब्राइडल लुक के कारण ट्रोल किए जाने के बाद नेहा ने तस्वीर शेयर कर इस का जवाब दिया है। नेहा ने लिखा-जो लहंगा मैने गुरुद्वारे में पहना वो सब्यसाची ने गिफ्ट किया था। 'लोग सब्यसाची को पहनने के लिए मरते हैं। ये आउटफिट हमें सब्यसाची ने खुद गिफ्ट किया था। सपने सच होते हैं लेकिन अगर आप मेहनत करोगो तो ये अच्छे से काम करेंगे। धन्यवाद माता रानी। शुक्र है वाहेगुरु का।'


दरअसल नेहा ने वरमाला के समय लाल रंग का लहंगा पहना था। इसी रंग का लहंगा प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शादी में पहना था। इस वजह नेहा ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं और लोगों ने कहा कि नेहा ने प्रियंका चोपड़ा को कॉपी किया है।

वहीं गुरुद्वारे में आनंद कारज के समय नेहा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था। ऐसा ही लहंगा बिल्कुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में पहना था। इसी वजह से ट्रोल्स ने नेहा को ट्रोल किया।

वहीं रिसेप्शन में भी नेहा ने जो ड्रेस पहनी, उसे देखकर भी लोगों ने कहा कि ऐसे ही कपड़े दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की रिसेप्शन में पहने थे।

Smita Sharma