1 मार्च को रिलीज होगा नेहा कक्कड़ का नया गाना ''नाराजगी'', अक्षय ओबेरॉय के साथ सुर मिलाती नजर आएंगी सिंगर

2/27/2022 8:38:07 PM

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। नेहा फैंस के लिए नया गाना 'नाराजगी' लेकर आ रही है। नेहा के साथ अक्षय ओबेरॉय नजर आएंगे। सिंगर ने सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।


पोस्टर में नेहा रेड कलर के सलवार सूट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से सिंगर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में नेहा बेहद गॉर्जियस लग रही है। नेहा के आगे माइक रखा हुआ है। फैंस इस पोस्टर को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

बता दें नेहा अक्षय ओबेरॉय के साथ सुर मिलाती नजर आएंगी। अक्षय सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी है। दोनों का गाना 1 मार्च को रिलीज होगा। इस गाने को जी म्यूजिक ओरिजिनल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

Content Writer

Parminder Kaur