नेहा कक्कड़ ने खरीदा नया घर और नई कार, देखें गृह प्रवेश की तस्वीरें

2/8/2019 5:52:23 PM

मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार वह अपनी तस्वीर को लेकर नहीं बल्कि अपने घर की तस्वीर को लेकर चर्चा में है।

 

 

दरअसल, हाल ही में नेहा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें नेहा के नए घर की है। नेहा का नया घर बेहद ही शानदार है। तस्वीरों संग उन्होंने कैप्शन दिया है- 'गृह प्रवेश'।

 

 

वहीं इसी के साथ नेहा ने एक नई कार भी खरीदी है।

 

 

इसके साथ ही नेहा ने कुछ और भी पोस्ट शेयर किए हैं जिसमें से एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'सिंगल रहने की एक जो सबसे अच्छी चीज है वह यह है कि आप समय पर सो सकते हैं।' साथ ही उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा है, 'सिंगल रहने का दूसरा फायदा आप सुबह जल्द उठ कर खुद को समय दे सकते हैं। 

 


बता दें कि नेहा का कुछ समय पहले ही बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली संग ब्रेकअप हुआ है।

 

 

इसकी वजह से वह डिप्रेशन का भी शिकार हो गई थी। खैर, अब नेहा इन सब चीजों से बाहर आने की कोशिश कर रही है। 

 

 

 

Konika