ब्लैक गाउन में गॉर्जियस दिखीं नेहा कक्कड़, सिंगर की तस्वीरों ने बनाया फैंस को दीवाना
4/4/2021 11:48:29 AM
मुंबई. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में नेहा स्टेज परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है। नेहा ने ब्लैक गाउन पहना हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से नेहा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
सिंगर इस में गॉर्जियस लग रही है। नेहा की इन तस्वीरों से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।
काम की बात करें तो नेहा इन दिनों इंडियन आइडल 12 में जज की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में नेहा का गाना मरजानिया रिलीज हुआ था।
जिसमें बिग बॉस 14 विनर रुबिना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला नजर आए। जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया।