ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं नेहा कक्कड़, सिंगर की दिलकश अदाएं देख फैंस हुए बेचैन

4/23/2021 12:37:52 PM

मुंबई. सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। नेहा अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती है।

हाल ही में नेहा अपनी साड़ी लुक में तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


ये तस्वीरें 'इंडियन आइडल 12' के सेट की हैं। तस्वीरों में नेहा ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से नेहा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नेहा दिलकश अंदाज में पोज दे रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और नेहा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।


काम की बात करें तो नेहा इन दिनों 'इंडियन आइडल 12' को जज कर रही है। हाल ही में नेहा का गाना मरजानिया रिलीज हुआ था।

' बिग बॉस 14'  विनर रूबिना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुल्का गाने के वीडियो में नजर आए थे। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।

Content Writer

Parminder Kaur