ऋषिकेश की मिडिल क्लास फैमिली में पैदा होने वाली नेहा कक्कड़ एेसे बनी selfie queen

7/14/2018 5:40:07 PM

मुंबई: बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से की थी। उनका गाने 'मिले हो तुम हमको' भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे हिट गानों में से एक माना जाता है।

हिंदी गानों से लेकर नेहा ने पंजाबी गानों में भी काफी धमाल मचाया है। नेहा की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। गानों के साथ-साथ उनकी स्टेड परफार्मेंस को भी लोग काफी पसंद करते हैं। 

प्रारंभिक जीवन

नेहा का जन्म 6 6 जून 1988 को देव भूमि ऋषिकेश उत्तराखंड में हुआ। बाद में नेहा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया। बताया जाता है कि नेहा ने अपनी बड़ी बहन सोनू कक्कड़ को गाते हुए देख गाना शुरू किया था। 

करियर की शुरुआत

नेहा ने करियर की शुरुआत 2006 में सिंगिंग रियलिटी शो "इंडियन आइडल-2" से की थी। नेहा ने पढ़ाई को क्विट करके अपने पैशन को चुना था। और इंडियन आइडल में वह टॉप फाइव में जगह बनाने में कामयाब भी रही थी। लेकिन उसके बाद वह फाइनल में हार गई। उस समय नेहा को काफी दुख हुआ था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद नेहा ने अपनी एक एल्बम निकाली "नेहा द रॉकस्टार" के नाम से।

इस एल्बम के बाद तो जैसे नेहा के पंख लग गए थे। फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री को एक के बाद एक जबरदस्त हिट गाने दिए।

इसी बीच नेहा ने यूट्यूब पर भी अपनी फैन फॉलोइंग को काफी ग्रो किया। अब तक वह करीब 1000 लाइव शो कर चुकी हैं। नेहा को उनके फैन प्यार से इंडियन शकीरा के नाम से बुलाते हैं।

नेहा कक्कड़ शिक्षा

नेहा ने दिल्ली के न्यू होली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है।  लेकिन उनके प्रशंसकों को यह बात जानकर काफी आश्चर्य होगा, कि नेहा ने अपना स्कूल भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने केवल 11th क्लास तक पढ़ाई की है।

नेहा के फैमिली बैकग्राउंड

नेहा के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो वह ऋषिकेश की एक मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखती हैं। बचपन से ही उन्होंने काफी स्ट्रगल किया।

नेहा ने अपनी बहन सोनू कक्कड़ के साथ म्यूजिक करियर की शुरुआत माता के जगरातो में गाकर की थी। 

बता दें कि यूट्यूब पर नेहा के उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। जो नेहा को काफी पसंद करते हैं। वहीं हर म्यूजिक डायरेक्टर नेहा कक्कड़ के साथ काम करना चाहता है।

 

 

 

Konika