''एक प्यार का नगमा'' लिखने वाले संतोष आनंद की दुर्दशा देख पिघला नेहा कक्कड़ का दिल, 5 लाख रुपए की मदद का बढ़ाया हाथ

2/19/2021 10:43:34 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी जबरदस्त सिंगिंग और मस्तमौला अंदाज के साथ-साथ अपनी नेकदिली के लिए भी जानी-जाती हैं। कई मौकों पर उन्होंने अपनी दरियादिली दिखाकर लोगों का दिल जीता है। अब हाल ही में वह अपनी एक और अच्छाई को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। नेहा ने सदाबहार गीतकार संतोष आनंद की 5 लाख रुपए की सहायता की है। जिसकी चर्चा चौतरफा हो रही है।

 

दरअसल, गीतकार संतोष आनंद पिछले कुछ सालों से वह बेरोजगार है और उनके पास काम नहीं है। नेहा आनंद की कहानी सुनकर काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने गीतकार को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का फैसला किया।


पैसों की मदद का ऐलान करते हुए नेहा कक्कड़ ने कहा है, 'मैं अपनी ओर से 5 लाख की सहायता राशि देना चाहती हूं और मैं इंडियन मनोरंजन इंडस्ट्री से निवेदन करूंगी कि वह संतोष जी को काम दें क्योंकि वह हमारी इंडस्ट्री का अहम हिस्सा हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने दोस्तों की बुरे समय में मदद करें।'

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Indian Idol 12 (@indianidol12official)

इंडियन आइडल के हालिया एपिसोड में आप देखेंगे कि नेहा कक्कड़ गीतकार संतोष आनंद को 5 लाख रुपए की सहायता देती है। शो पर नेहा और विशाल ददलानी ने संतोष आनंद के लिखे कुछ गाने भी गाए।

 

बता दें नेहा कक्कड़ से पहले शहजाद अली ने भी संतोष की 1 लाख रुपए की मदद की थी। वैसे बात करें संतोष आनंद तो वह फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्होंने 'एक प्यार का नगमा है', 'जिंदगी की ना टूटे लड़ी प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी' और 'मोहब्बत है क्या चीज़' जैसे गाने इंडस्ट्री को दिए हैं। लेकिन अब उनके पास ऐसा समय आ गया है कि उनके पास कोई काम नहीं है।

Content Writer

suman prajapati