Valentine''s Day: फूल, गुब्‍बारे और केक...देर रात नेहा को पति रोहन ने दिया सरप्राइज, सेलिब्रेशन के दौरान रोमांटिक हुए नेहूप्रीत

2/14/2022 1:09:36 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह एक्सर अपने लवी डवी मूमेंट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। नेहा और रहोन हर त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं।

वहीं आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर रोहन ने अपनी 'नेहू' को सरप्राइज दिया। रोहन ने गुब्बारे, केक, फूलों के साथ ढेर सारे गिफ्ट अपनी वाइफ को दिए।

 नेहा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें दोनों केक काटते दिखाई दे रहे हैं।

नेहा के हाथ में गुलाब का फूल भी है। रोहन उनके गालों पर Kiss कर रहे हैं। सिंगर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-वो कभी भी अपनी नेहू को स्पेशल फील कराने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ता। आई लव यू रोहनप्रीत सिंह। सभी को हैप्पी वैलेंटाइन डे।

नेहा कक्कड़ और पंजाबी म्यूजिकल आर्टिस्ट रोहनप्रीत सिंह की मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी।

दोनों को एक-दूसरे से पहली नजर में प्यार हो गया। कपल ने 24 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के गुरुद्वारे में लावां फेरे लिए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma