#NehuDaVyah: अपनी हल्दी सेरेमनी में जमकर नाची नेहा, तस्वीरों में होनेवाली पत्नी के बालों में गजरा सजाते दिखे रोहनप्रीत
10/24/2020 9:24:44 AM
मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ आज यानि 24 अक्तूबर को बॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बीते 2 दिनों से नेहा और रोहनप्रीत के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे थे। शुक्रवार को नेहा की हल्दी सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। हल्दी सेरेमनी में नेहा ने प्लेन येलो कलर साड़ी पहने नजर आईं।
दूल्हा बनने वाले रोहन प्रीत सिंह ने येलो कुर्ता पजामा के साथ व्हाइड पगड़ी बांधी। लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए रोहन प्रीत ने शॉल भी ले रखी है। इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।
रोहन कभी नेहा को गले लगाते तो कभी उनके बालों पर लगे गजरे को ठीक करते नजर आए। तस्वीरों में नेहा कक्कड़ अपने होने वाले पति रोहनप्रीत की आंखों में डूबी दिखाई दे रही हैं। दोंनों का बॉन्ड देखकर लग रहा है कि ये एकदम परफेक्ट पार्टनर हैं।
अपनी हल्दी सेरेमनी में ढोल पर जमकर नाचीं नेहा
तस्वीरों के अलावा नेहा का डांस वीडियो सामने आया है। जिसमें नेहा अपने दोस्तों के साथ ढोल पर जमकर डांस करती दिखाई दे रही है। नेहा के साथ साथ उनके भाई टोनी और कई परिवार के लोग ठुमके लगाते नजर आ रहे है। ये वीडियो नेहा के एक फैन पेज पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान रोहन नजर नहीं आ रहे है।
View this post on InstagramA post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_) on
बता दें शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद पंजाब में दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि रिसेप्शन में नेहा के इंडस्ट्री के दोस्त भी शामिल हो सकते हैं।
रोहनप्रीत सिंह उम्र में नेहा से 6 साल छोटे हैं। लेकिन वो कहते है न कि प्यार करने वाले उम्र नहीं देखते। बस इन दिनों के रिश्ते में भी ऐसा ही हुआ है। रोहनप्रीत की बात करें तो उन्होंने 2007 में लोकप्रिय रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। वो शो के फर्स्ट रनरअप थे।