वीडियो: लाल चूड़ा पहन पहले करवा चौथ पर पति रोहनप्रीत संग जमकर झूमीं नेहा कक्कड़
11/5/2020 9:59:17 AM

मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़हाल ही में रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के बाद नेहा ने पहला करवाचौथ रखा। अपने पहले करवाचौथ पर नेहा रेड सूट में दिखीं। चूड़ा,मेहंदी नेहा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
इस वीडियो में नेहा कक्कड़ पंजाबी गाने 'मेहंदी दा रंग' पर डांस कर रही हैं। इस दौरान वह अपनी हथेलियों में लगी मेहंदी और हाथ में पहने हुए चूड़े को दिखाती हैं। इसके बाद वीडियो में उनके पति रोहनप्रीत सिंह की एंट्री होती है।नेहा और रोहनप्रीत एकसाथ गाने पर धीरे-धीरे डांस मूव्स करते नजर आते हैं।
फिर रोहन अपनी पत्नी को पीछे से गाल पर किस भी करते हैं। वीडियो देखकर साफ नजर आ रहा है कि वे साथ में कितना खुश हैं। कपल का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले भी नेहा की शादी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वह 'कुड़ी तू चॉकलेट' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही थीं।