शाॅर्ट ड्रेस में 31 की नेहा का ग्लैमरस लुक, तस्वीरों में दिखा क्यूट अंदाज

9/6/2019 12:28:04 PM

मुंबई: वीरवार रात फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने अपनी बर्थडे पार्टी दी।  इस पार्टी में कई स्टार्स ने शिरकत की। पार्टी में अल्का याग्निक, अनु मलिक, सलीम-सुलेमान, तलत अजीज जैसे कई बड़े नाम मौजूद रहे।

बर्थडे पार्टी में सिंगर नेहा ककक्ड़ भी पहुंची। इस दौरान नेहा पोल्का डाॅट शाॅर्ट ड्रेस में ग्लैमरस दिखीं। लाइट मेकअप,खुले बाल औप पिंक लिपस्टिक उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

फुटविअर की बात करें तो उन्होंने शूज पेयर किए थे। नेहा ने यहां कई पोज दिए। सिंगर का क्यूट अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनकी तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं। 

बता दें कि नेहा अच्छी सिंगर तो हैं ही लेकिन इसके साथ-साथ वह स्टाइल के मामले में भी पीछे नहीं हैं। फैशन सेंसऔर स्टाइल के मामले में नेहा बॉलीवुड की हसीनाओं को भी मात देती हैं।

नेहा की गिनती बॉलीवुड के बड़े सिंगर्स में होती है। नेहाने इंडियन आइडल के सीजन-2 में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था। इसके बाद साल 2008 में नेहा ने 'नेहा द रॉक स्टार' नाम की एलबम से म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा, जिसे मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया था।

काम की बात करें तो हाल ही में नेहा का 'सॉरी सॉन्ग' रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया। इस गाने में नेहा पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर के साथ नजर आईं थीं। इसके अलावा वह जल्द ही इंडियन आइडल 11 को जज करेंगी। 

 

Smita Sharma