सलमान-ऐश्वर्या के गाने पर नेहा कक्कड और रोहन ने की ''आंखों की गुस्ताखियां'', पति की बाहों में लिपटकर शरमा गईं सिंगर
1/24/2021 12:03:01 PM
मुंबई. फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों एक-साथ प्यार भरी और नोक-झोंक वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं।हाल ही में रोहन ने नेहा के साथ एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में नेहा वाइट आउटफिट में नजर आ रही है। सिंगर ने मिनिमल मेकअप और लो बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं रोहन वाइट टी-शर्ट और स्काई ब्लू ट्राउजर में दिखाई दे रहे है। साथ में उन्होंने डार्क ग्री कलर की पगड़ी बांधी हुई है। दोनों फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'आंखों की गुस्ताखियां' गा रहे हैं। गाना गाते-गाते दोनों रोमांस करने लग जाते हैं। वीडियो शेयर करते हुए रोहन ने लिखा- हाय!!! लव यू क्वीन नेहा कक्कड़। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें नेहा और रोहन 24 अक्तूबर 2020 को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।