PICS: ऑनस्क्रीन आदित्य नारायण की हुईं नेहा कक्कड़, शादी की रस्में निभाते दिखे विशाल-हिमेश

2/12/2020 3:23:23 PM

मुंबई: सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। नेहा 'इंडियन आइडल' सीजन 11 को जज कर रही हैं।। नेहा के साथ इस शो को विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया जज कर रहे हैं। बीते दिनों सेट पर ही नेहा की शादी इस शो के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण से तय हुई थी।

खबरें हैं कि दोनों 14 फरवरी को शादी रचा सकते हैं। वहीं आदित्य को नेहा के साथ शादी करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

इसी बीच अब 'इंडियन आइडल' के सेट से दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान नेहा पिंक कलर की आउटफिट में दिख रही हैं। वहीं आदित्य शेरवानी में दिख रहे हैं।

तस्वीरों में शो के सारे कंटेस्टेंट बराती बने दिख रहे हैं। एक तस्वीर मे जहां आदित्य नेहा को गले लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में आदित्य वरमाला पकड़े दिख रहे हैं। नेहा और आदित्य की शादी वासले इस एपिसोड को आने वाले वीकेड्स पर टैलीकास्ट किया जाएगा।  

बता दें कि नेहा अच्छी सिंगर तो हैं ही लेकिन इसके साथ-साथ वह स्टाइल के मामले में भी पीछे नहीं हैं। फैशन सेंस और स्टाइल के मामले में नेहा बॉलीवुड की हसीनाओं को भी मात देती हैं।

उनके अब तक के सभी साॅन्ग ब्लाॅकबस्टर हैं। काम की बात करें तो नेहा का हाल ही में भाई टोनी कक्कड़ के साथ 'गोवा बीच' रिलीज हुआ है। इस साॅन्ग में उनके साथ आदित्य नारायण ही हैं। 

Smita Sharma