नेहा धूपिया बोलीं-''पटाखे जलाना बंद करो ये हमारे बच्‍चों के लिए बुरा'',यूजर्स ने एक्ट्रेस का हुक्का लगाते की तस्वीर शेयर कहा-काश बच्‍चों को ये भी...

11/6/2021 3:34:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखना भी जानती हैं। हालांकि दीवाली के मौके पर उन्हें ज्ञान देना भारी पड़ गया है। ये तो हर कोई जानता है कि बीते दिनों देशभर में हर्षाोल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मनाया गया है। इस दौरान जगह-जगह पटाखों और आतिशबाज़ी से वातावरण काफी प्रदूषित हुआ है। कई स्टार्स ने लोगों से पटाखे ना चलाने की सलाह भी दी। नेहा धूपिया भी इन स्टार्स में से एक थी। लेकिन उनकी नसीहत उन्हीं पर भारी पड़ गई। नेहा ने दीवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर अपने फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की थी।

 

PunjabKesari

उन्होंने लिखा-;पटाखे जलाना बंद करो..ये हमें और हमारे बच्‍चों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्‍लीज...!; इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़े हुए इमॉटिकन भी बनाई। उनके इतना लिखने की देरी थी कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

 

लोगों ने नेहा धूपिया की  पुरानी तस्वीर जिसमें वह हुक्का पी कर धुआं उड़ा रही हैं, उसे शेयर करते हुए उनपर तंज कसा।  यूजर ने इस तस्‍वीर के साथ लिखा-'काश बच्‍चों को ये भी नुकसान करता।'

PunjabKesari


वहीं एक यूजर ने नेहा धूपिया की बोल्‍ड तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा- 'बंद करो नग्नता। बच्चे देखेंगे, आने वाली पीढ़ी पर ये नग्नता बुरा प्रभाव डालेगी।'

PunjabKesari

 यही नहीं एक्ट्रेस नॉनवेज खाने को लेकर भी लोगों की खरी खोटी सुन रही हैं। उनकी किसी पुरानी तस्वीर जिसमें एक्ट्रेस नॉनवेज डिनर कर रही हैं, उसे शेयर करते हए लोगों ने उनकी आलोचना की है। कुल मिलाकर नेहा को नसीहत देना भारी पड़ गया है। वैसे ये पहला मौका नहीं है कि यूजर्स ने नेहा को ट्रोल किया है। इससे पहले एक्ट्रेस द्वारा ब्रेस्टफीड कराते हुए एक तस्वीर को लेकर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)

 

गौरतलब है क नेहा धूपिया के हाल दूसरी बार मां बन गई हैं। नेहा ने 3 अक्टूबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने साल 2018 में शादी की थी। इसी साल नेहा धूपिया ने अपनी पहली बेटी मेहर को जन्म दिया था। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो नेहा हाल ही में विद्युत जामवाल की ‘सनक’ में  लीड रोल में नजर थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News