मिस इंडिया इवेंट में छाए नेहा धूपिया के बच्चे:मां की तरह फैशनिस्टा दिखी नन्हीं मेहर,पहली बार कैप्चर हुआ गुरिक का चेहरा

7/4/2022 2:52:00 PM

मुंबई: रविवार को ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'फेमिना मिस इंडिया 2022' का ग्रैंड फिनाले था। 21 साल की सिनी शेट्टी को 'मिस इंडिया' की विनर का क्राउन पहनाया गया। राजस्थान की रुबल शेखावत फर्स्ट रनर अप रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकंड रनर अप चुना गया है। इस इवेंट में कई बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा समेत कई हसीनाओं ने हुस्न के जलवे बिखेरे लेकिन सारी लाइमलाइट दो नन्हें स्टार किड्स ले गए।

यह नन्हें स्टार किड्स कोई और नहीं बल्कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर और बेटे गुरिक थे। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान  हैंडसम हंक अंगद नन्हे गुरिक को गोद में लिए हुए दिखे, जिसने डेनिम पैंट के साथ नीली डेनिम शर्ट पहनी थी।

वहीं मेहर ने पिंक कलर की नेट ड्रेस पहनी थी और अपनी मां की तरह एक फैशनिस्टा लग रही थीं। इवेंट के लिए नेहा को क्रिस्टल-एम्बेडेड सिल्वर गाउन पहने देखा गया जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

तस्वीरों में नेहा और अंगद के बेटे गुरिक की पूरी झलक ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इसमें वह बेहद क्यूट लग रहे थे। अभी तक कपल ने अपने बेटे के चेहरे का पूरी तरह खुलासा नहीं  किया था। ये पहला मौका था जब नेहा के दोनों बच्चों का चेहरा लोगों को दिखा। 

बता दें कि जज की कुर्सी पर नजर आनेवाली नेहा धूपिया खुद भी 'फेमिना मिस इंडिया' के कॉन्टेस्ट का हिस्सा रह चुकी हैं। नेहा धूपिया ने साल 2002 में 'फेमिना मिस इंडिया' का ताज जीता था।

इस साल नेहा को 'फेमिना मिस इंडिया 2002' पेजेंट जीते हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने उसी साल 'मिस यूनिवर्स' में भारत का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें वह टॉप टेन में भी पहुंच गई थीं। 

Content Writer

Smita Sharma